संभागायुक्त और कलेक्टर ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग //  संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में आज बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने शिवनाथ नदी के किनारे पुलगांव राहत कैम्प में बाढ़ पीड़ित लोगों से चर्चा की। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर द्वारा पूछने पर ग्रामवासियों ने बताया कि सुबह पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण घरों में पानी घुसने लगा। नगर निगम के अधिकारी ने कोसरिया यादव समाज के माध्यम से संचालित यादव भवन में आश्रय दिलवाया है।

नगर निगम आयुक्त ने उनके रहने की व्यवस्था के साथ भोजन व नास्ते की भी व्यवस्था कराई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ित ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान में लाया गया है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में निगरानी रखने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने और भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं आदि का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने कहा है।

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले के ग्राम पंचायत भरदा का भी भ्रमण कर ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी। ग्रामवासियों को सुरक्षित रहने के साथ किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को सुचित करने एवं प्रशासन द्वारा हर संभंव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम दुर्ग लोकेश चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

  • Related Posts

    सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया, विद्यार्थियों के भविष्य को मिला नया सहारा
    • July 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल पर संचालित सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। इस पहल…

    और पढ़ें
    अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और लोककल्याण का संदेश देते…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *