भिलाई //18 दिसम्बर को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की 266 वी जयंती पर भिलाई 3 चरोदा कार्यकम में प्रदेश मंत्री भाजपा अजा मोर्चा संतोष मार्कंडेय शामिल हुए, गुरु घासीदास बाबा जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों को शुभाकामनाए दी l
श्री मार्कन्डे ने बाबा जी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की जब समाज में छुआछूत, ऊंचनीच, झूठ-कपट का बोलबाला था, बाबा ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया। समाज मे सत्य का अलख जगाकर , मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया l
कार्यकम में कौशलेंद्र प्रताप सिंह , जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई बृजेश बिचपुरिया , आशीष अग्रवाल, गुलशन डिंडे, अग्रलाल जोशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे l






