संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन जामुल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शेयर करें

जामुल // मंगल भवन जामुल भिलाई में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि रेखराम बंछोर( जिला उपाध्यक्ष भाजपा,पूर्व पालिका अध्यक्ष)ने फीता खोलकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। जामुल में दूसरी बार आयोजित रक्तदान शिविर किया गया जिसमे कुल 157 रक्तदान किया गया। जिसमें महिलाओं ने 36 यूनिट और पुरषो ने 121 यूनिट रक्तदान दिया गया l कुल 198 लोगो ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया। हीमोग्लोबिन की कमी व अन्य कारणों की वजह से 41 लोगो को रक्तदान के लिए अयोग्य घोषित किया गया।

सर्व साध संगत को संबोधित करते हुए जोनल इंचार्ज गुरुबक्ष कालरा जी फरमाया”संत हर इंसान के अंदर हरि का रूप देखते है।समदृष्टि ,सम भाव से हर मानव में ईश्वर स्वरूप देखते है।आज रक्तदान शिविर के माध्यम से दुनिया को संदेश दे रहे है कि निरंकारी मिशन देने वाला मिशन है । रक्त देता है,सफाई देता है,वृक्षारोपण करके ऑक्सीजन देने का कार्य करता है। निरंकारी मंडल द्वारा अब तक 15 लाख यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। रक्त किसी फैक्टरी में नही बनता है अगर रक्त की फैक्टरियां होती तो उसमें भी मिलावट होती ।संतो द्वारा दिया गया रक्तदान दुसरो में संत गुण देता है। संत का जीवन परोपकार के लिए होता है। ठीक उस तरह जिस तरह एक पेड़ ऊपर गर्मी बर्दास्तरता है लेकिन नीचे खड़े राहगीर को ठंडक देता है l रक्तदान शिविर के साथ साथ सत्संग का भी आयोजन किया गया था।

दुर्ग ब्लड सेंटर जिला अस्पताल दुर्ग प्रभारी डॉ प्रवीण अग्रवाल जी के सानिध्य में केम्प प्रभारी डॉ पीयूश श्रीवास्तव की देखरेख में प्रभारी,रूपेश सरपे सुपरवाइजर, लैब टेक्नीशियन रोशन सिंह, दिनेश, कुसुम चंद्राकर, महेश, कृष्णकांत, ओमप्रकाश , स्टाफ नर्स तरुणा, काउंसलर टी एस एंथोनी, चित्रलेखा पैरा मेडिकल स्टाफ, नम्रता, प्राची, यशवंत, गोवर्धन, मनोज ने रक्तदान शिविर में अपना सहयोग दिया।

जोनल इंचार्ज गुरुबख्श कालरा, ब्रांच संयोजक सतपाल सैनी, इंदर जीत निरंकारी, जामुल ब्रांच मुखी पंचराम साहू, प्रशांत गुप्ता, नूतन वर्मा ( भाजपा महामंत्री जामुल मंडल), व ओमप्रकाश साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है, महासमुंद जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान के…

    और पढ़ें
    पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन याद आ जाता है। आज जीवनशैली पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *