साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गृहमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री,24.48 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

शेयर करें

रायपुर ।। गृहमंत्री ताम्रधवज साहू के मुख्य आतिथ्य में रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के ग्राम रीवा में आज साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू समाज ग्रामीण द्वारा किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने ग्राम पंचायत रीवा के अंतर्गत 24 लाख 48 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

इसमें हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्ष लागत 4 लाख 71 हजार रुपए का भूमिपूजन तथा हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष लागत 6 लाख रूपये, चंद्राकर समाज का सामुदायिक भवन लागत 5 लाख रुपए और व्यवसायिक भवन लागत 8 लाख 77 हजार रूपए का लोकार्पण शामिल है।

गृह मंत्री श्री साहू ने भक्त कर्मा माता को नमन करते हुए कहा कि युवक युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के सम्मेलन में युवक-युवतियों को एक दूसरे के बारे में जानने समझने का अवसर मिलता है। वे अपने सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक समझदारी से आगे बढते हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने समाज के सभी वरिष्ठ और सम्मानीय सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से साहू समाज यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रसन्नता का विषय है कि साहू समाज भक्त माता कर्मा के बताये हुए आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है। भक्त माता कर्मा का संपूर्ण जीवन सर्व मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। वास्तव में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियां एक मंच पर अपना परिचय देते हैं एवं भावी जीवन साथी का चयन करते हैं। इसके साथ ही इस बात का विश्वास भी होता है कि यहां मिलने वाली समस्त जानकारियां विश्वसनीय होंगी।

साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का संगठित समाज है, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। डॉ डहरिया ने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी को योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में प्रतिभागियों द्वारा अपना परिचय दिया गया। कार्यक्रम को अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर थानेश्वर साहू, संदीप साहू, हनुमंत प्रसाद साहू एवं आनंद प्रसाद साहू सहित समाज के सम्मानित वरिष्ठ सदस्य, युवक-युवतियां और उनके परिजन शामिल हुए।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply