भिलाई // जिला पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर के मार्गदर्शन एवम टी.आई. की टीम के सहयोग से आज जन-आक्रोश संस्था भिलाई-दुर्ग द्वारा सेक्टर 6, कोतवाली थाने के सामने सेंट्रल एवेन्यू रोड, भिलाई मे वाहन चालको को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमो की जानकारी दी गई, जिसमे गति नियंत्रण, हेल्मेट का उपयोग, सीट बेल्ट लगाना, गाडी चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करना, लाल बत्ती पर रुकना, नशा करके वाहन ना चलाना, जब जरुरत हो तभी हार्न बजाने का निवेदन किया गया, साथ ही जो नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे थे उनको गुलाब का फूल देते हुए धन्यवाद किया गया ।
इस अभियान मे जन-आक्रोश भिलाई-दुर्ग के राजेन्द्र जोशी, बिमल थपलियाल, राजेश धारकर, अजय डांगे, अतुल नागले, विजय होता, प्रकाश गावंडे, विवेक खटी, विजय देशपांडे, गुरचरण सिंह संधू, आर राजू, डी. मुखर्जी, वापी दास, भास्कर देवनाथ, गजेंद्र पांडा, मुकुल पेंढारकर, एन के गौर, शिवम शुक्ला, आर चक्रवर्ती, विजय होता, राम जसपाल, अवतार सिंग, डॉ. अनुज नारद आदि लोगों ने भाग लिया ।





