बोरिया गेट, रोलिंग मिल, मरोदा गेट की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु बैठक मे दुर्ग पुलिस, BSP प्रबंधक, CISF, ट्रांसपोर्ट, हुवे शामिल

शेयर करें

दुर्ग ।। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में आज पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 मे बोरिया गेट, रोलिंग मिल गेट एवं मरोदा गेट, की यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग, बीएसपी प्रबंधन विभाग, CISF, एवं ट्रांसपोर्टर की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान बोरिया गेट की पार्किंग व्यवस्था को और व्यवस्थित करने एवं रोलिंग मिल, तथा मुर्गा चौक में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, वाहनों के आसानी से आवागमन के लिए सीआईएसएफ के द्वारा वाहनों का नई तकनीकी सिस्टम से जांच कर प्रवेश दिया जाएगा ताकि जाम की स्थिति निर्मित ना हो, बोरिया गेट में टोकन सिस्टम, स्क्रीन डिस्प्ले एवं PA सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा ताकि वाहन अपनी अपनी बारी से प्रवेश करें, इस सिस्टम से अनावश्यक वाहन गेट पर लाकर वाहन खड़ा ना करेंगे, सर्विस व्हीकल वाहन जो प्लांट में प्रवेश करेंगे वे सभी वाहन मरोदा गेट से प्रवेश कराया जाएगा, भविष्य में भारी वाहनों के लिए एवं कर्मचारी वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

आज के इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश ठाकुर, प्रिंस कुमार AC CISF, निरीक्षक KB नागे, निरीक्षक राजेश कुमार साहू, जे एन ठाकुर GM HR, इंद्रजीत सिंह ट्रांसपोर्टर अध्यक्ष, विकास चंद्र GM HR, एवं बीएसपी प्रबंधन के अन्य अधिकारी, CISF के अधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश
    • July 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष…

    और पढ़ें
    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *