ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (आरएईओ23) का अंतिम परिणाम दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in, https://vyapamaar.cgstate.gov.in एवं https://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html पर स्वयं का परीक्षा परिणाम प्रोफाईल में लॉगिन कर देख सकते है।

परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया गया, जिसका मॉडल आंसर 9 फरवरी को व्यापम ने जारी कर मॉडल आंसर के संबंध में 12 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया था। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण विषय-विशेषज्ञों द्वारा किए जाने के पश्चात् परीक्षा परिणाम तैयार कर 15 फरवरी को व्यापम की वेबसाईट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply