Rss की अखिल भारतीय समन्वय बैठक प्रारम्भ 36 संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया

शेयर करें


रायपुर ।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज प्रातः श्री जैनम् मानस भवन, रायपुर में प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य, शिक्षा, सेवा, आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। गौसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता आदि विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल , डॉ. मनमोहन वैद्य, अरूण कुमार , मुकुंदा और रामदत्त चक्रधर, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, वी भाग्गया, विद्या भारती के महामंत्री गोविन्द महंती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आशीष चौहान, महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वंदनीया शांतक्का , कार्यवाहिका सुश्री अन्नदानम सीताक्का, सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रन, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री दिनेश कामत सहित 240 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply