पाटन। आर एस एस दुर्ग जिला का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 23 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक सरस्वती शिशु मंदिर में छतीसगढ़ के प्रांत सह कार्यवाह टोपलाल वर्मा जिला संघचालक डॉ चन्द्रभूषण देवांगन जिला कार्यवाह दिलेश्वर उमरे की उपस्थिति में वर्ग का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता वर्मा ने डॉ हेडगेवार के क्रांतिकारी आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया एवं युवा पीढ़ी को सामाजिक नेतृत्व में सहभागी बनने आह्वान किया।


दुर्ग जिले के सभी विकास खण्ड के स्वयंसेवक इस वर्ग में सम्मिलित होकर व्यक्तितव विकास एवं शारीरिक और बौद्धिक क्षमता के लिए विभिन्न सत्रो में देशभक्ति एवं अनुशासन का पाठ पढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर चेलाराम साहू, राजेन्द्र साहू महेश यादव ,राहुल यदु, छगेन्द्र चक्रधारी, दीपक सावर्णि, सुरेंद्र साहू, देशदीपक उपस्थित थे।







