बेमेतरा || आज दिनांक 12 मार्च 2022 को जिला बेमेतरा में राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम रखा गया था जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी संतोष वैष्णव शिक्षक मनोज निषाद शिक्षक प्रांतीय सचिव सतीश चंद्राकर एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष निर्मल साहू पर्यवेक्षक के रुप में शामिल हुए एवं जिलाध्यक्ष निर्वाचन कार्य का को संपन्न कराया। बेमेतरा से प्रत्याशी के रूप में बोधीराम निषाद , नवागढ़ तहसील से घनश्याम सेन , सुश्री सुषमा धृतलहरे एवं टुकेश्वर भारती ने नामांकन दाखिल किया नाम वापसी के समय टुकेश्वर भारती जी ने नाम वापसी लिया एवं तीन प्रत्याशी के बीच चुनाव हुआ। कुल 63 मत पड़े जिसमें घनश्याम सेन को 26 मत प्राप्त हुए एवं बोधी राम निषाद जी को 35 मत प्राप्त हुए, 2 मत निरस्त माने गए। इस प्रकार राजस्व पटवारी संघ जिला अध्यक्ष बोधीराम निषाद निर्वाचित हुए। बोधीराम निषाद ने पटवारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ |





