दुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृतकाल और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जाने वाले ‘संकल्प से सिद्धि‘ अभियान के लिए दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खूबचंद पारख, मंचासीन अतिथि दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, ईश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र वर्मा ,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, कार्यक्रम सदस्य दीपक चोपड़ा, साजन जोसेफ, सरिता मिश्रा ,पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन उपस्थित रहे l
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता खूबचंद पारख ने कहा कि ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है। हमारे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन से सीधे जुड़ते हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के बीच जाने से जनता तक हमारा चिंतन विचार पहुंचता है। खूबचंद पारख ने कहा कि आज की पीढ़ी को तो अपनी पौराणिक परंपराओं व राजनीतिक इतिहास की जानकारी नहीं है। कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने में लगी रहती है इसलिए इस राष्ट्र को आगे बढ़ाने और राष्ट्रवाद की भावना को प्रखरता प्रदान करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य श्री मोदी के कार्यकाल में हुआ। यह सब इन कार्यक्रमों के जरिए जनता को हम बताएं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्य योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री देव ने कहा कि जनता को इन कार्यक्रमों के जरिए सच्चाई और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। श्भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की चरणबद्ध संरचना करना है। इसके लिए जिला और मंडल इकाइयों को जुटाना होगा। यह 11 साल की विकास यात्रा के साथ-साथ डेढ़ साल की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विवरण जनता तक पहुंचाएं। इस दृष्टि से सोशल मीडिया के मंचों के जरिए हमें जनता तक पहुंचना है। श्री पारख ने वन-नेशन वन-इलेक्शन, तिरंगा यात्रा, लोकमाता अहिल्यादेवी जयंती, कार्यक्रमों की सफलता के लिए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा का मूल उद्देश्य और संगठन की भावना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने इस पर पूरे समर्पण के साथ जुटना है। भाजपा ने जिस प्रामाणिकता के साथ काम किया और जन विश्वास अर्जित किया है। यही अमृतकाल है। राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के द्वारा समय-समय पर कार्यक्रमों के समीक्षा भी की जाएगी आप सभी से आग्रह है कि संगठन के द्वारा जो भी कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि को लेकर आए हैं अब समय पर पूर्ण करें
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा पंचनिष्ठा के आधार पर कार्य करती है पार्टी सदैव किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखती है वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 11 साल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान को हम सभी को पूर्ण करना है श्री कौशिक ने तिथिवार कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल की 50वीं बरसी और पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों को भी हमें हर वर्ष की भांति करना है। श्री कौशिक ने कहा कि विकसित भारत के अमृतकाल एवं सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचना है और उन उपलब्धियों का सघन प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई विरोधी गलतफहमी फैला ना सके। इन कार्यक्रमों में युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता हो। इन कार्यक्रमों के जरिए हमें समाज को भाजपा के राजनीतिक चिंतन विचार से जोड़ना है।
विधायक ईश्वर साहू ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष सुशासन के देश वासियों ने देखा और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी जी की गारंटी को भी सबसे पहले पूर्ण किया आज उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चौमुखी विकास हो रहा है और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में उनके 2014 से नेतृत्व संभालने के बाद से देश का भी चौमुखी विकास हो रहा है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं संकल्प से सिद्धी अभियान में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें l
भाजपा निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री वर्मा ने कार्यशाला में मीडिया व सोशल मीडिया की सहभागिता पर जोर दिया। पार्टी के सभी निर्धारित कार्यक्रमों की सफलता के लिए जुटने का आग्रह किया। भाजपा किसी न किसी विषय को लेकर पूरे साल भर सक्रिय रहती है। और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहते हुए कार्यक्रमों का संपादन करता है भारतीय जनता पार्टी अनुशासन प्रिय पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही सरकार में बने रहती है
आयोजित कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सह प्रभारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ ने किया आभार कार्यक्रम सदस्य सुश्री सरिता मिश्रा ने किया l
आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, मंत्री आशीष निमजे रोहित साहू, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, शह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक विनय महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, अनूप गटागट, कुम्हरी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले , उपाध्यक्ष निशा सोनी मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फैकर, कौशल साहू, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, बीरबल पटेल, अनुपम साहू. राजू जंघेल, शीतला ठाकुर, हेमंत सिंन्हा, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, धर्मेंद्र सिंन्हा, लिकेश्वर देशमुख, दिव्या कलिहारी, विनायक ताम्रका,र गायत्री वर्मा, कंचन सिन्हा, रोहित राजपूत, विजय ताम्रकार. सुनील अग्रवाल. राहुल पंडित. नवीन पवार. रितेश शर्मा. राहुल दीवान, तेखन सिन्हा, दिनेश नालोडे, सैयद आसिफ अली, कालिंद्री साहू, प्रीति राजपूत, सुमन वर्मा, तृप्ति चंद्राकर, सहित बड़ी संख्या अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे






