रजिस्ट्री शुरू,विधायक श्री यादव और महापौर श्री पाल की उपस्थिति में हुआ पहला रजिस्ट्री

शेयर करें

भिलाई // बुधवार से टाउनशिप के मकानों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। पहले ही दिन सेकड़ो की संख्या में टाउन शिप के लोग अपने आवासो का पंजीयन करवाने के लिए पहुंचे। सबसे पहला रजिस्ट्री जसवंत सिंह ने करवाया। पहली रजिस्ट्री होते ही टाउनशिप वासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सब बेहद खुश है,सभी के चेहरे पर एक प्यारी से मुस्कान देखने को मिली। सब इतने खुश थे सब एक दूसरे को बधाई देने लगे। सब को मिठाई खिलाकर मुह मीठा कर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।

लोगो ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव जी और महापौर नीरज पाल जी को भी मिठाई खिलाई और दिल से धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि इस दिन का उन्हें सालों से इंतजार था। ऐसा लगने लगा था कि यह स्वर्णिम पल उनके जीवन मे कभी नहीं आएगा। सब ने उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन विधायक यादव और महापौर श्री पाल आप सब ने मिलकर ऐसा काम किया कि आज हम सब के आवासों की रजिस्ट्री हो रही है।

बुधवार की सुबह से ही सब लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए जिला पंजीयन कार्यालय पहुंच गए थे। सुबह 10 बजे से पंजीयन कार्यालय खुलते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई। और फिर लगातार सब का बारी बारी से रजिस्ट्री शुरू किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री यादव और महापौर श्री पाल ने सब को बधाई दी और कहा कि हम सब के काक प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के रहते हुए कोई काम असम्भव नहीं है। उन्ही के मार्गदर्शन में यह बड़ी सफलता भिलाई वासियों को मिली है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply