ई-श्रम पोर्टल में पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिन्हें राशनकार्ड जारी नहीं है, उन्हें भी राशनकार्ड की पात्रता

शेयर करें

दुर्ग // सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा आदेश पारित किया गया है कि ई-श्रम पोर्टल में पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशनकार्ड जारी नहीं है, उन्हें भी पात्रतानुसार राशनकार्ड जारी करने हेतु आदेशित किया गया है। खाद्य नियंत्रक के अनुसार खाद्य विभाग एवं श्रम विभाग समन्वय कर राशनकार्ड जारी करने हेतु प्रयासरत् है।

अतएव ऐसे सभी पंजीकृत हितग्राही जिन्हें अन्त्योदय या प्राथमिकता राशनकार्ड अभी तक जारी नहीं हुआ है, वे अपने स्थानीय निकाय ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर ई-श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता के छायाप्रति के साथ शीघ्र आवेदन पत्र प्रस्तुत करें ताकि उन्हें राशनकार्ड जारी किया जा सके। 

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply