तत्परता एवं सक्रियता से कार्य कर रहे राजीव गांधी युवा मितान क्लब

शेयर करें

राजनांदगांव // राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों ने तत्परता एवं सक्रियता से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। युवाओं की विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने क्लब के सदस्यों को प्रोत्साहित किया है और उन्हें विविध गतिविधियों से जुडऩे कहा है। इसी कड़ी में मानपुर विकासखंड के राजीव गांधी युवा मितान क्लब फुलकोड़ो में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की गई है। मितान क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वनांचल क्षेत्र के 50 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। युवा मितान क्लब के सदस्यों ने छायादार वृक्ष, फलदार वृक्ष, शोभायमान वृक्ष अशोक, गुलमोहर, चंपा, कदम, बादाम पौधरोपण किया। क्लब के सदस्यों द्वारा लगातार देख-रेख एवं पानी डालना, कटाई-छंटाई का कार्य किया जा रहा है। पौधों के बचाव हेतु ट्री गार्ड भी लगाया गया है। गांव के प्रशिक्षित योग्यताधारी युवा से मोहल्ला क्लास का संचालन भी किया जा रहा है। अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब फुलकोड़ो जनपद पंचायत मानपुर देवानंद कौशिक ने बताया कि भविष्य में वृहद रूप से मद्यपान निषेध, शाला त्यागी बच्चों को प्रवेश, शासकीय योजनाओं का महिला समूह के दीदियों के साथ समनवय करते हुए कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगारोन्मुखी कार्य हेतु प्रेरित किया जाएगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply