बेमेतरा // राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 परिशिष्ट-1 (पांच) के तहत कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान द्वारा 02 विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील नवागढ़ के ग्राम टोहड़ी निवासी जस्मीन उर्फ सुहाना की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन राजेश निषाद को 4 लाख रुपये एवं किर्ती उर्फ प्रीति की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन संतोष कुमार निषाद को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। जिलाधीश ने नवागढ़ तहसीलदार को आरटीजीएस के माध्यम से हितग्राहियों/आवेदक के बैंक खाते में सहायता राशि की भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…





