रावणभाठा जामुल क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक की हत्या

शेयर करें

जामुल // होलिका दहन की रात लगभग 11:30 बजे रावणभाठा जामुल निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है।सूचना पर थाना जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर एवं घटना की कार्यवाही की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक हेमंत साहू एवं उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा लोहे के पाइप से मृतक के सिर के पीछे बार-बार प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की माता श्रीमती ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना उपरांत आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी एवं घेराबंदी कर 03 मार्च को घटना के 10 घंटे से कम समय के भीतर आरोपी को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

आरोपी का नाम – आशीष साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी रावणभाठा जामुल, थाना जामुल, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री – लोहे का पाइप

सराहनीय कार्य

कार्यवाही में थाना जामुल प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि महफूज खान, सउनि बेनी सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक गजेन्द्र सिंह, ललित साहू, महात्मा साहू, तोषण चन्द्राकर, फरार खान, अतुल सिंह, चंदन सिंह, नरेश यादव तथा एसीसीयू टीम की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवादों को शांतिपूर्ण एवं विधिक माध्यम से सुलझाएं। नशे की स्थिति में उत्पन्न विवाद गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्र में अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए बचपन के संघर्ष, उस दौर में शिक्षा प्राप्त करने की कठिनाइयों और आज…

    और पढ़ें
    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल के साथ नई आजीविका की राह भी खोल रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली निवासी 75…

    और पढ़ें