कवर्धा // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्ग विभाग का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर कवर्धा जिला कबीरधाम मे सम्पन्न हुई l कार्यक्रम के समापन अवसर मे उत्तर यादव प्रान्त किसान कार्य प्रमुख छतीसगढ़ ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया जिसमे कहा कार्यकर्ताओ ने इस दो दिवस मे सहज ही अपने कार्यों का आंकलन किया होगा एवं वर्तमान समय मे समाज उन्नयन कार्यों को और तीव्र गति देने कई आवश्यकता है जिसके लिए समय समय पर कार्यकर्ता का प्रशिक्षण दिया जाता है। संघ कुछ नहीं करेगा लेकिन स्वयंसेवक सब कुछ करेगा इसके लिए समय समय पर कार्यकर्ताओ का नियोजन होता है।
संघ का स्वयंसेवक अपने परिवारिक कार्यों का निर्वाह करते हुए आगामी संघ शताब्दी तक लक्ष्य को पूर्ण करने कई जिम्मेदारी हम सभी स्वयंसेवकों कई है ग्रामीण क्षेत्र मे सभी मंडलो तक शहरी क्षेत्रो मे सभी बस्ती तक शाखा, मिलन और मंडली का विस्तार करना। संघ याने शाखा, शाखा मे शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक सभी गुणों का विकास स्वयंसेवकों मे निरंतर होता है। संघ का कार्य सिखने और सिखाने का है जिसे निरंतर हम समस्त स्वयंसेवकों को बनाये रखना है।
प्रमुख रूप से दुर्ग विभाग संघ चालक रामस्वरूप शर्मा, विभाग कार्यवाह पूरेन्द्र सिन्हा,विभाग प्रचारक कमल सिंह राठौर, विभाग सह कार्यवाह भूषण साहू, दिलेश्वर उमरे, चेला राम साहू, शत्रुहन नेताम, रवि चन्द्रवंशी, संजय ध्रुव, राजेन्द्र साहू , बोधी राम निषाद, गंगाधर यादव, लाला राम साहू, रामा साहू इत्यादि 250 से अधिक कार्यकर्ता दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन मे उपस्थित रहे।






