राजधानी में मुख्यमंत्री की लोकवाणी को नागरिकों ने उत्साह से सुना

शेयर करें

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को राजधानी के नागरिकों ने उत्साह से सुना। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में ’‘सुगम उद्योग व्यापार उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों सेे बात की और प्रदेश में रोजगार के लिए शासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा आजीविका रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उद्योग, व्यापार, परंपरागत व्यवसाय या शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का इंतजाम, इत्यादि हर क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लिए गए निर्णयों से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई जिसका लाभ उद्योग व्यापार जगत को मिला। साथ ही हमने औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन नियमों का सरलीकरण किया। ऐसे अनेक प्रयासों से छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1 हजार 715 नये उद्योग स्थापित हुए, जिसमें 19 हजार 500 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश हुआ तथा 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है।
उपस्थित नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो सराहनीय है। राज्य शासन द्वारा किए गए कार्यों से युवाओं को रोजगार मिला है और स्व-रोजगार की ओर प्रेरित हुए हैं।
इस अवसर पर सचिन शर्मा, जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक, सुश्री मल्लिका प्रजापति, बंशी कन्नौजे, राजा भट्टर, विकास जैन, भोला थवाइत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply