रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त से प्रारम्भ यात्रियों को मिली नई ट्रेन सुविधा

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

रेल मंत्री श्री वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड ₹6,925 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

जबलपुर से रायपुर प्रतिदिन इस रूट पर दौड़ती हुई नजर आएगी, जो जबलपुर स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और मदन महल स्टेशन होते हुए दोपहर 1:50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी l यह ट्रेन मात्र 8 घंटे में ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा देगी l इसी तरह वापसी में ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 पर प्रस्थान करेगी और जबलपुर स्टेशन रात 10:45 में पहुंचेगी l इसके पहले इस रूट पर मात्र एक ट्रेन चला करती थी, अमरकंटक एक्सप्रेस जिसे यात्रा करने में 9 घंटे का समय लगता था. जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी ट्रेन के शुरू होने पर हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा, साथ ही समय की भी बचत होगी l

छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है, जिनमें से 5 स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन भी पहले से जारी है, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उदाहरण हैं।

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन न केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है, जिससे जनता को सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की बेटी ने सायकॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीती ज्ञानेश्वरी यादव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की प्रतिभाशाली…

    और पढ़ें
    माताओं, बहनों और बच्चों से 30 जुलाई तक हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पावन मिट्टी भेजने की अपील
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता प्रकट करने के उद्देश्य से…

    और पढ़ें