रेलवे स्टेशन एवं गुजरने वाली ट्रेनों में लगातार गश्त जारी लगातार अवैध शराब के नियंत्रण हेतु छानबीन कर रहा आबकारी विभाग

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 को लेकर पूर्व तैयारी शुरू कर दिया है। जिसके प्रथम चरण में दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन गुजरने वाली रेल गाड़ियों की आबकारी विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा 02 अगस्त 2023 को शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु सघन जांच पड़ताल किया गया।

आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, धारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही तेज कर दिया गया है। रेलवे स्टेशनों एवं स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के अतिरिक्त मैदानी (संदिग्ध एवं पारंपरिक) क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय संबंधी शिकायत हेतु आबकारी विभाग के कार्यालयीन फोन नम्बर 0788-2325836 पर संपर्क किया जा सकता है। दुर्ग रेलवे स्टेशन निरीक्षण हेतु संयुक्त जांच अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान एवं दीपक ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक रामाचार दीवान द्वारा अपनी टीम के साथ दुर्ग रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी संजीव सिन्हा, किरण बेंजामिन के साथ संयुक्त रूप से दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं गाड़ियों में संदिग्ध लोगों एवं स्थानों की गहन जांच की गई।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply