आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करे – राज्यपाल श्री डेका

शेयर करें

रायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए।

यह उद्गार राज्यपाल श्री डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों (आर. आर. 76 बैच) के समक्ष व्यक्त किए। भेंट के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक रतन लाल डांगी भी उपस्थित थे।

परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में फील्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर पवन शुक्ला, अभिषेक चतुर्वेदी, धोत्रे सुमीत कुमार दत्तहरिराव, गगन कुमार, हर्षित मेहर, मयंक मिश्रा, राहुल बंसल उपस्थित थे।     

  • Related Posts

    एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 15 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *