जनता के साथ जमीन पर बैठ कर विधायक देवेंद्र ने सुनी समस्या और किया निदान

शेयर करें

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्ड के मोहल्लों में जाकर वार्डवासियों से भेंट मुलाकात कर रहे है।
बुधवार की सुबह भी वे जनता से भेंट मुलाकात करने के लिए वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण वार्ड पहुंचे। जहां वे बारी बारी से पूरे वार्ड का दौरा किए, कई मोहल्लों में पहुंचे। यहां विधायक देवेंद्र यादव खुद लोगों के साथ जमीन पर बैठे। एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साफ सफाई, पट्टा और वृद्धा पेंशन की समस्या बताई।

सरकार की जरूरी योजना का लाभ दिलाने की मांग की। विधायक ने एक
एक समस्या को नोट करवाया और लोगों से वादा किया वह इसे जल्द दूर करेंगे। मोहल्ला बैठक के दौरान विधायक शीतला मंदिर के पास, नेपाली बस्ती, साहनी मोहल्ला, शिवा लाइन और मनवा लाइन मोहल्ला पहुंचे। यहां के लोगों को पहले से बता दिया गया था ।

आज भिलाई नगर विधायक उनसे भेंट मुलाकात करेंगे। विधायक को अपने बीच पाकर लोग खुश हुए। अपनी समस्याएं भी बताई। विधायक नेपाल बस्ती पहुंचे और जैसे ही जमीन पर बैठे दो बच्चे आकर उनकी गोदी में बैठ
गए। विधायक ने बाकी बच्चों को भी अपने पास बुलाया और सभी का नाम पूछा।

विधायक इन सभी मोहल्लों में सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक घूमे। इस दौरान उनके तुलसी पटेल,डी कामराजू,मंगल सिंह, डी नागमणि, शंकर राव, सुनील सिंह, कोलाराजू,अरविंद, रामावतार एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ।

अब पानी के लिए नहीं होता मारपीट लड़ाई झगड़ा
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र से पूछा कि खुर्सीपार क्षेत्र में विकास हुआ है कि
नहीं। अब पानी के लिए टैंकर मंगाना पड़ता है क्या। इस पर लोगों ने कहा अब लोगों के घर-घर पानी पहुंच रहा है। पहले टैंकर आता था तो पानी के झगड़ा होता था महिलाए आपस मे लड़ती थी। बाल खिंच के मारपीट तक होता था।
लेकिन अब उनके विधायक बनने के बाद से पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का विकास हो गयाहै। जनता को पानी,बिजली,सफाई ,नाली आदि सभी सुविधाएं मिल रही है।

वार्डवासियों के साथ किये नाश्ता
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड दौरा के दौरान लोगों के साथ नाश्ता किए। चौक पर इडली डोसा बेच रहे एक युवक के शॉप में इडली डोसा का स्वाद लिए और वार्डवासियों ने भी विधायक के साथ नाश्ता किया।

  • Related Posts

    बीएसपी आवास मामले में ऐतिहासिक राहत पर आभार – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाईनगर। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के आवासों को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान और शासन द्वारा दी गई ऐतिहासिक राहत पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply