लोक सेवा केन्द्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में वृद्धि

शेयर करें

सोमवार 29 जून को सर्वाधिक 41 हजार नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं के लिए किया आवेदन और 11 हजार से अधिक आवेदन निराकृत किये गये.

रायपुर // ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंर्तगत स्थापित लोक सेवा केन्द्रों द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। एक ही दिन में सोमवार 29 जून को रिकार्ड 41 हजार नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन किया और इसी दिन 11 हजार से अधिक आवेदन निराकृत किये गये। इस तरह एक दिन में रिकार्ड 52 हजार नागरिक लाभान्वित हुए है।

हेल्पडेस्क नम्बर +91-0771-4013758:
चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने बताया कि राज्य में विभिन्न विभागों की 126 से अधिक नागरिक सेवाएं समय सीमा में दी जा रही हैं। नागरिकों को जनोपयोगी सेवा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में 792 लोक सेवा केन्द्र स्थापित हैं। श्री विश्नोई ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर +91-0771-4013758 है। इस परियोजना की समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय में की जाती है। हेल्प लाईन नम्बर में 01 जून से 30 जून  तक प्राप्त कुल 332 शिकायतों का निराकरण किया गया है।  

1 करोड़ 84 लाख 56 हजार से अधिक नागरिक विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित –
चिप्स के संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीलेश सोनी ने बताया कि लोक सेवा केंद्र शुरु होने से अब तक 1 करोड़ 84 लाख 56 हजार से अधिक नागरिक विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। वर्ष 2019 से 2021 तक तीन वर्षों में 82 लाख 96 हजार से अधिक नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं। प्रतिवर्ष औसतन 27 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए है, जो कोरोना काल के बावजूद पूर्ववर्ती वर्षों की तुलना में अधिक है. उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति नागरिकों में विश्वास और संतोष है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply