जनता का विश्वास, विकास का प्रमाण – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रचा इतिहास – जितेन्द्र वर्मा

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए देशभर के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश-दुनिया में बसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए भी गौरव का विषय है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम युग प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ अब विकास की अविरल गाथा लिखते हुए विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री वर्मा ने कहा कि MOTN सर्वे के अनुसार फरवरी 2025 में जहाँ 39% जनता मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यों से संतुष्ट थी, वहीं अगस्त 2025 में यह आँकड़ा बढ़कर 41.9% तक पहुँच गया है। यह बढ़ता हुआ विश्वास दर्शाता है कि भाजपा सरकार ही विकास और विश्वास की दृढ़ गारंटी है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और मातृशक्ति के लिए संचालित योजनाएँ, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे में हो रहे ऐतिहासिक सुधार जन-जन के लिए कल्याणकारी है।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा कि बहुत ही अल्प समय में मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ को सुशासन, विकास और विश्वास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। MOTN सर्वे में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त होना, जनता के अपार विश्वास और मुख्यमंत्री जी की जनसेवा की ऐतिहासिक स्वीकृति है। यह स्वर्णिम उपलब्धि छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। हम सभी इस पर गर्वित हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार जामुल में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का रस्म किया गया
    • May 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 14 मई को पालिका जामुल के वार्ड 09 प्राथमिक शाला जामुल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्र….

    और पढ़ें
    अमित शाह की नेतृत्व में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तैयारियों की समीक्षा की
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय…

    और पढ़ें