भिलाई // विश्व संवाद केंद्र की ओर से मंगलवार को आद्य पत्रकार नारद जयंती एवं विचार गोष्ठी का आयोजन इंडियन काफी हाउस सुपेला में किया गया। इस अवसर पर आर. कृष्णा दास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ पंडित विनोद चौबे, आनंद ओझा एवं निर्मल साहू मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा देवर्षि नारद के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन एवं मुख्य वक्ता एवं अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से स्वागत के साथ हुआ l
मुख्य वक्ता श्री दास ने उद्बोधन में कहा कि नारद जी प्रथम पत्रकार थे l पत्रकारिता में नैरेटिव के महत्व को उन्होंने ब्लू स्टार आपरेशन एवं भिंडरावाला की घटना से समझाया।किस तरह उस समय नकारात्मक नैरेटिव के जरिये हिन्दू एवं सिक्खों के बीच दूरियां पैदा करने का प्रयास किया गया था। पत्रकारिता में सकारात्मक और नकारात्मक नैरेटिव का बहुत महत्व है। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं और देश की मौजूदा परिस्थतियों के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए राष्ट्र और समाज हित में मीडिया की रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था, गड़बड़ियों, खामियों को उजागर करने के साथ-साथ सूचना के माध्यम से समाज का प्रबोधन, जागरण करते हुए
समाज को ठीक दिशा में ले जाना, समाज की विचार प्रक्रिया को सही दिशा देना मीडिया का मूल कर्तव्य होना चाहिए। दास ने कहा कि नारद भारतीय जनसंचार के पितामह हैं। वे तीनों लोकों में निरंतर विचरण जगह की पल-पल तर विचरण कर सब वे देव, दानव और मानव सबके विश्वासपात्र थे। सभी के मध्य सूचनाओं का आदान-प्रदान बिना किसी स्वार्थ के लोकहित को ध्यान में रखकर किया करते थे। पत्रकारों की भी ऐसी ही भूमिका होती है।
इस आयोजन में कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र शिंदे एवं मुख्य वक्ता एवं अतिथियों का परिचय दिनेश पुरवार द्वारा किया गया एव आभार प्रदर्शन स्टील सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद ओझा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दिलेश्वर उमरे, बोधिराम निषाद, रामजी साहू, निकश साहू, नरेश विश्वकर्मा, राफेल थॉमस, संदीप उपाध्याय, कोमल धनेसर, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश चौहान, पवन केशवानी, अनिल साखरे, जितेंद्र साहू, भारती कौर, उमेश पासवान, दीपक कुमार, हरप्रीत भाटिया, पन्नालाल यादव, मनेंद्र पटेल, मनीष सोनी, सुशीला वालदे, सुवांकर राय, अतुल शर्मा, रमेश भगत, विनय कादंबिया, गौरव यादव आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।






