बंदी की मृत्यु की होगी दंडाधिकारी जांच दंडाधिकारी छावनी/भिलाई करेंगे जांच

शेयर करें

 दुर्ग // केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी स्व. हितेन्द्र ताम्रकार का संदिग्ध मृत्यु की जुनवानी रोड, भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य कोविड सेंटर में हो गई थी जिसमें हत्या एवं लापरवाही की आशंका व्यक्त करते हुए मजिस्ट्रेट जांच एवं आर्थिक सहायता एवं नौकरी की मांग की गई हैं। कलेक्टर एवं जिला दंण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बंदी की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी छावनी/भिलाई को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच अधिकारी द्वारा निर्धारित बिंदु पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

जांच के लिए निर्धारित बिंदु है, क्या दंडित बंदी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था, क्या बंदी को समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बंदी की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, बंदी की मृत्यु के लिए जेल अधीक्षक/कर्मचारी तो जिम्मेदार नहीं है, दंडित बंदी की मृत्यु के लिए क्या इस घटना को टाला जा सकता था, साथ ही जांच अधिकारी उचित समझते हुए जांच करेंगे।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply