प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शेयर करें

रायपुर // ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलचंद्र भंजदेव, पद्मश्री सुनील जोगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आज उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास, एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने वाले तेलंगाना के श्री के एन राजशेखर, संथाली भाषा को सहेजने के लिए श्री रामजीत टुडू के प्रयासों, औषधीय पौधों को संरक्षित करने के लिए मदुरै की रहने वाली शिक्षिका शुभाश्री के योगदान का जिक्र किया।

उन्होंने आधुनिक समय में प्रतिदिन परिवर्तित हो रहे नेचर ऑफ़ जॉब का जिक्र करते हुए गेमिंग एनीमेशन, फ़िल्म मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, बैंड्स और कम्युनिटी रेडियो से जुड़े युवाओं को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल ‘क्रिएट इन इंडिया’ से जुड़ने की अपील की। इससे इन विधाओं से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी सभी के सामने ला सकेंगे। क्रिएट इन इंडिया के तहत 25 विविध चैलेन्ज इसमें शामिल किये गए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *