प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया

शेयर करें

दिल्ली // प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने बच्चों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। बच्चों ने चंद्रयान-3 मिशन की हाल की सफलता पर अपनी सकारात्मक भावनाएं साझा की और आगामी आदित्य एल-1 मिशन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।

बातचीत के दौरान बच्चों ने कविताएं भी सुनाईं और गाने भी गाए। प्रधानमंत्री ने उनकी अभिव्यक्ति से प्रभावित होकर उन्हें जनता के लाभ के लिए सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर कविताएँ लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता का महत्व समझाते हुए बच्चों को मेड इन इंडिया उत्पाद इस्तेमाल करने की सलाह भी दी।

विभिन्न विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ त्योहार में भाग लिया। इस अवसर पर गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, वृन्दावन की विधवाएँ तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply