प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में दुर्ग संगठन जिले से शामिल हुए 10 हजार से अधिक लोग : जिला भाजपा अध्यक्ष

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी के निर्देशन और जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के संयोजकत्व में संगठन जिले के सभी 13 मंडलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में कार्यकर्ता और आम जनों को ले जाने के लिए अलसुबह 4:00 बजे से ही भाजपा की पूरी टीम सक्रिय रही। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए कंट्रोल रूम तैयार करके पांच लोगों को जिम्मेदारी दी गई, जिसमें जिला भाजपा उपाध्यक्ष महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मनोज सोनी, नवीन पवार ने लगातार सारी व्यवस्थाओं की निगरानी की। इससे 2 दिन पहले ही सभी जिला पदाधिकारी और मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में लगातार समन्वय करके अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में ले जाने के लिए प्रेरित करते रहे।

रायपुर सभा स्थल के लिए कार्यकर्ताओं से भरी हुई प्रथम बस को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय से प्रातः 7:30 बजे जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया, इसके बाद लगातार 8:45 तक वाहनों की रवानगी का सिलसिला दुर्ग जिले के कोने कोने से चलता रहा।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और शुभचिंतकों के माध्यम से रात्रि में ही दुर्ग जिले के अनेकों गांव एवं शहरों के वार्डों में बसें मुहैया करा दी गई थी, नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनने के लिए दुर्ग जिले की जनता में इतना उत्साह था कि रात भर से लगातार बारिश होने के बावजूद लोग स्वस्फूर्त होकर भाजपा की जनसभा के लिए सवेरे 7:00 बजे से ही अपने-अपने गांव और वार्डों से निकलने लगे। सभी 13 मंडलों से प्राप्त जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर 142 बस, 50 ऑटो रिक्शा, 516 कारों के साथ साथ 405 मोटरसाइकिल में कार्यकर्ता इस जनसभा में शामिल हुए दुर्ग जिले से भाजपा संगठन के माध्यम से सभा में शामिल होने वालों की संख्या 10990 रही, इसके अतिरिक्त सामाजिक संगठनों, एनजीओ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रबुद्ध और वरिष्ठ नागरिक भी अपने स्वयं के संसाधनों से हजारों की संख्या में दुर्ग जिले से मोदी की सभा में शामिल हुए।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में दुर्ग जिले के लोगों का उमड़ा सैलाब यह दर्शाता है कि दुर्ग जिले की जनता -बदलबो बदलबो ये दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो- के श्री मोदी के नारे को सार्थक करने जा रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सभा को सफल बनाने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के 13 मंडल अध्यक्षों की टीम, जिला भाजपा की संपूर्ण टीम और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिया।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply