प्रधानमंत्री आवास योजना के 742 हितग्राहियो को सौंपा गया मकान की चाबी।

शेयर करें


भिलाई ।। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आनलाईन वरचुवल मामध्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उड़िसा से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो को संबोधित किया गया। उन्होने बताया कि हमारा उददेश्य है कि हर गरीब व्यक्ति के घर पर छत हो। सबको रोटी, कमड़ा, मकान के साथ साथ खुसहाल जीवन मिले। हम सब मिलकर अपने नगर, जिला एवं राज्य को खुसहाल बना सकते है।

प्रधानमंत्री आवासयोजना के अंतर्गत मोर मकान मोर चिन्हारी, मोर मकान मोर आस घटक अंतर्गत 150 एवं बीएलसी घटक के 592 हितग्राहियो को महापौर नीरज पाल, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा द्वारा मकान की चाबी प्रदान की गई। सभी हितग्राही बहुत खुस थे, मकान प्राप्त करने वाली कौशल्या बाई नेताम ने बताया। मेरा बरसो का सपना साकार हो रहा है, आज मेरे परिवार के उपर छत होगा। साथ ही मेरे घर में शौचालय, पानी, बिजली, किचन के साथ मेरा मकान होगा। हम सब बहुत खुस है।

कार्यक्रम के दौरान नेता सह प्रतिपक्ष दया सिंह, एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गंवई, पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, निगम आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply