देश // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अम्ब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस के पहले फेरे को झंडी दिखाकर रवाना किया।
गाड़ी संख्या 22447/22448 नई दिल्ली-अम्ब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 19 अक्टूबर, 2022 से अपनी नियमित सेवा शुरू करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोचों का एक ट्रेन सेट रेक है जिसमें एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार कोच शामिल हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस का समय और ठहराव इस प्रकार है:
| 22447 नई दिल्ली-अम्ब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस | स्टेशन | 22448 अम्ब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस | ||
| 05:50 | प्रस्थान | नई दिल्ली | आगमन | 18:25 |
| 08:00/08:02 | आगमन/प्रस्थान | अंबाला | आगमन/प्रस्थान | 16:13/16:15 |
| 08:40/08:45 | आगमन/प्रस्थान | चंडीगढ़ | आगमन/प्रस्थान | 15:25/15:30 |
| 10:00/10:02 | आगमन/प्रस्थान | आनंदपुर साहिब | आगमन/प्रस्थान | 14:08/14:10 |
| 10:34/10:36 | आगमन/प्रस्थान | ऊना हिमाचल | आगमन/प्रस्थान | 13:21/13:23 |
| 11:05 | आगमन | अम्ब अंदौरा | प्रस्थान | 13:00 |
गाड़ी संख्या 22447 नई दिल्ली- अम्ब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से अम्ब अंदौरा के लिए किराया संरचना इस प्रकार है:
- एग्जीक्यूटिव क्लास – 2045 रुपये (खानपान के साथ), 1890 रुपये (खानपान के बिना)
- चेयर कार- 1075 रुपये (खानपान के साथ), 955 रुपये (खानपान के बिना)
गाड़ी संख्या 22448 अम्ब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अम्ब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए किराया संरचना इस प्रकार है:
- एग्जीक्यूटिव क्लास – 2240 रुपये (खानपान के साथ), 1890 रुपये (खानपान के बिना)
- चेयर कार- 1240 रुपये (खानपान के साथ), 955 रुपये (खानपान के बिना)








