प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को फसल बीमा आवरण में सम्मिलित करने अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने कहा है।

उन्होंने प्रबंधक अग्रणी बैंक, सी.सी.बी. के सीईओ, उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी, क्षेत्रीय प्रबंधक एचडीएफसी ईरगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और चिप्स के जिला प्रबंधक को पत्र जारी कर जिले में कृषि एवं उद्यानिकी फसलों हेतु संचालित फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी जैसे-योजना के प्रावधानों, फसल बीमा आवरण में सम्मिलित होने की प्रक्रिया, विभिन्न जोखिमों अंतर्गत दावा भुगतान आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए शत्-प्रतिशत् कृषकों को बीमा आवरण में शामिल कराने सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। ताकि जिले में योजना अंतर्गत अधिक से अधिक कृषक लाभान्वित हो सकें। 

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कृषक हित को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को उक्त कार्य को सर्व प्राथमिकता देने कहा है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2024 अंतर्गत 126910 ऋणी कृषक एवं 934 अऋणी कृषकों को फसल बीमा आवरण में सम्मिलित की गई है। इसी प्रकार पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2024 अंतर्गत 129 ऋणी कृषक तथा 21 अऋणी कृषकों को फसल बीमा आवरण में सम्मिलित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रसारित अधिसूचना में कृषकों को फसल बीमा आवरण प्रदान करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित है। 

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply