प्रेमप्रकाश पाण्डेय एक दिवसीय प्रवास पर आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली गांव के कुलदेवी की पूजा- अर्चना की

शेयर करें

भिलाई // प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली गांव पहुंचे। भिलाई में निवासरत आंध्रवासियों के आमंत्रण पर श्री पाण्डेय समरालू कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और देवी की पूजा- अर्चना कर सबकी खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने वहां निवासरत भिलाई के लोगों से भेंट की और इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

भिलाई में हजारों की संख्या में आंध्रप्रदेश के लोग निवास करते हैं और प्रत्येक वर्ष कुलदेवी की पूजा के इस बड़े त्योहार में सम्मिलित होने अपने गृहग्राम पहुंचते हैं। इस त्योहार में सम्मिलित होने के लिए श्री पाण्डेय को भी आंध्र समाज द्वारा आमंत्रित किया गया था। आंध्रवासियों के आमंत्रण पर आज सुबह श्री पाण्डेय अक्कूपल्ली में भिलाई के पूर्व पार्षद जे. श्रीनिवास राव के निवास पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंटकर उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं दी औऱ आत्मीय सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया। श्री पाण्डेय समरालू त्योहार में सम्मिलित हुए और कुलदेवी की पूजा- अर्चना कर उन्होंने सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। श्री पाण्डेय ने कहा कि अक्कूपल्ली में लोगों ने उसी आत्मीयता से भेंट की जैसे भिलाई में अपनेपन के साथ मुलाकात होती है। हर घर में लोगों ने मुझे अपने घर के सदस्य जैसा स्नेह दिया, जिससे मैं अभिभूत हूं।

इस दौरान मुख्य रूप से अजय पाठक, पार्षद श्यामसुंदर राव, विनोद सिंह, पूर्व पार्षद जे. श्रीनिवास राव, जे. ललिता, प्रकाश यादव, निर्मल सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply