प्री-डीएड परीक्षा के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, प्राचार्यों एवं नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आगामी प्री-डीएड 2026 परीक्षा को लेकर साइंस कॉलेज सभागार में प्री-डीएड परीक्षा में नियुक्त केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, प्राचार्यों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्री-डीएड परीक्षा 4 जून को 14 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। छोटी-छोटी गलतियां भी कई बार बड़े विवाद और समस्याओं का कारण बन जाती हैं l

इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा संबंधी सभी नियमों और निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य परीक्षा सामग्री के पैकिंग समय, केन्द्राध्यक्ष के हस्ताक्षर, सील निर्धारित प्रपत्रों में सभी जानकारियां सही और पूर्ण रूप से दर्ज करना अनिवार्य है। कई बार छोटी लापरवाही भी बड़ी गलती का रूप ले लेती है।

कलेक्टर ने सभी केन्द्राध्यक्षों, नोडल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं को दोबारा जांच लें, यह सुनिश्चित कर लें कोई जानकारी छूट न जाए तथा सभी प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरे जाएं, ताकि परीक्षा का आयोजन त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कालेज के प्राचार्य, पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंगुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने लंगर में ग्रहण किया प्रसाद सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की दी बधाई…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज इस्पात नगरी खुर्सीपार भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह…

    और पढ़ें