प्रत्येक ग्राम पंचायत में वसुधा वंदन कार्यक्रम में रोपे जाएंगे कम से कम 75 पौधे

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ वसुधा वंदन कार्यक्रम तहत वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 75 स्वदेशी पौधे लगाए जाएंगे। इस गतिविधि का आयोजन 9 अगस्त से 15 अगस्त तक संचालित होगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में वीरों को याद करते हुए शिलापलकम लगाया जाएगा और पंचप्राण शपथ ली जाएगी। आयोजित कार्यक्रम के साथ सेल्फी अपलोड की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के बाद राष्ट्रगान का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान को लेकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने सभी जनपद पंचायत को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां करने को लेकर निर्देश दिए हैं।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के तहत मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन इसकी टैगलाइन है। वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी से प्रत्येक गांव में कम से कम 75 पौधारोपण किया जाना है। अमृत सरोवर पर जिस प्रकार पौधरोपण किया जा रहा है और इनकी देखरेख एवं रखरखाव संबंधित ग्राम एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है। इसी तरह इस अभियान के तहत स्वदेशी पौधे वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के महात्मा गांधी नरेगा द्वारा तैयार नर्सरी के द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। अमृत सरोवर तालाब के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिस ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी जलाशय के आसापास, पंचायत भवन, स्कूल, ऐसी भूमि जहां पर वृक्षारोपण के लिए पर्याप्त स्थल उपलब्ध हो तथा चारों ओर से बाउण्ड्री बनी हो वहां पर पौधे लगाए जाएंगे।  

देश के मुख्य कार्यक्रम में भेजेंगे गांव की मिट्टी-

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत गांव की मिट्टी को एकत्रित करते हुए दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भेजा जाएगा। इस दौरान पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ लेते हुए अपनी सेल्फी को वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी होगा। जिसमें पंच-प्रण प्रतिज्ञा ली जाएगी, वसुदावंदन के तहत पौधें रोपे जाएंगे साथ ही वीरों के नामपट्टी शिलाफलकम लगाया जाएगा। वीरों, स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों का वंदन किया जाएगा और परिवारों का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply