प्रगति नगर रिसाली 6 लाख रूपये से निर्मित होने वाले मिनी उद्यान निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रिसाली के प्रगति नगर में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में बनने वाले लघु उद्यान का भूमि पूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। इस उद्यान का निर्माण पार्षद निधि से ₹6 लाख की लागत से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।

उद्यान के निर्माण से क्षेत्रवासियों को एक सुंदर और स्वच्छ स्थान मिलेगा, जहां वे सुकून के पल बिता सकेंगे। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और क्षेत्र के विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह लघु उद्यान न केवल धार्मिक स्थलों की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि आस-पास के निवासियों को भी स्वच्छ और हरियाली से युक्त वातावरण प्रदान करेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद धर्मेंद्र भगत , सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर , रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे , महामंत्री राजू जंघेल , श्रीकांत राहतगवाकर , मंजू लता पांडे जी, शिल प्रकाश , अनुपम गोस्वामी , मधु वंदना , गीता गुप्ता , पुष्प लता , विष्णु मिरा सिंह , सरस्वती देवी , रामानंद राय , विनोद कुमार वर्मा , सी. के . पारधी , महेंद्र बेगानी , रविंद्र भगत , राजेंद्र सिंगार , बीपी यदु , राम चरण साहू , रजज्वलि सोनी , खुशी राम सोनी , विशाल ठाकुर , संजय गुप्ता , एन.आर. बसरकर , ओम प्रकाश सिंह , संतोष मेहता , कमलेश सिंह , संतोष कुशवाहा , संजय शर्मा , शंकर पेरी , अमल पंजल , लोरिक , डी एन राणा एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply