प्रधानमंत्री मोदी ने टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को फोन पर बधाई दी

शेयर करें

दिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फोन पर बात की और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में जीत पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई दी। श्री मोदी ने टूर्नामेंट में टीम के सदस्यों द्वारा दिखाए गए अनुकरणीय कौशल और भावना की सराहना की।

श्री मोदी ने एक्स के एक पोस्ट में लिखा: 

“भारतीय क्रिकेट टीम से बात की और उन्हें टी20 विश्व कप में असाधारण सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और भावना दिखाई है। प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायी है।”

श्री मोदी ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा, वरिष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली और टीम के कोच राहुल द्रविड़ के लिए एक्स पर अलग-अलग पोस्ट भी लिखे। प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन और अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनकी सराहना की।

आप उत्कृष्टता की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा। आज सुबह आपसे बात करके खुशी हुई।”

आपसे बात करके खुशी हुई। फाइनल की पारी की तरह, आपने भारतीय बल्लेबाजी को शानदार तरीके से संभाला है। आप खेल के सभी रूपों में उत्कृष्ट रहे हैं। टी20 क्रिकेट को आपकी कमी खलेगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे।”

“राहुल द्रविड़ की कोचिंग की अविश्वसनीय यात्रा ने भारतीय क्रिकेट की सफलता को आकार दिया है। उनके अटूट समर्पण, रणनीतिक अंतर्दृष्टि और सही प्रतिभा को बढ़ावा देने से टीम में बदलाव आया है। भारत उनके योगदान और पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए उनका आभारी है। हमें उन्हें विश्व कप उठाते देखकर खुशी हुई। उन्हें बधाई देकर प्रसन्नता हुई।”

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें

    Leave a Reply