बिजली गुल परेशानी फुल, बिजली कटौती से हलाकान आमजन आन्दोलन करेंगे जोगी कांग्रेसी

शेयर करें

जामुल // अहिवारा विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र में लगातार अनियमित बिजली कटौती की जा रही है, कभी मेंटनेंस के नाम पर, कभी मौसम के नाम पर, कभी किसी अन्य कारण से कटौती की जा रही है,वर्तमान में मौसम काफ़ी उमस भरा है ऐसी परिस्थिति में सामान्य नागरिक बिना पंखे लाइट और बिजली की घर के भीतर रहने में व्याकुल हो रहे हैं, जिसका प्रतिकूल असर यह है कि तरह-तरह की बीमारियां भी फैल रही है, ऐसी स्थिति में बिजली कटौती एक गंभीर समस्या बनी हुई है।

जिसे देखते हुए जोगी कांग्रेस नेता उमेश निर्मलकर के नेतृत्व में नगरवासी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती पर तत्काल विराम लगाने मुख्यमंत्री के नाम जेई जामुल को ज्ञापन सौंपा साथ ही कटौती बंद नहीं होने पर एक हफ़्ते के भीतर व्यापक जनआंदोलन कि चेतावनी भी दी।

ज्ञापन सौंपने हेतु अजीत जोगी छात्र संगठन ज़िलाध्यक्ष संजय गुरुपंच, चंद्रकुमार सोनू बर्मन, ज़िला उपाध्यक्ष अमन नारंग, अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष गौरव यादव, राहुल निर्मलकर, बादल यादव, करन साहू, निलेश मिश्रा, अशुतोष द्विवेदी, मोहम्मद आरिफ़, राहुल साहू, मनीष गुप्ता, यशवंत निर्मलकर, राहुल निर्मलकर, मनीष मिश्रा, शिबू गुप्ता, सीनू सिंह, बॉबी साहू, वासु नायक, बजरंगी निर्मलकर, ओमू निर्मलकर, नीरज पटेल, बबलू निर्मलकर, संजय गुप्ता, ननकू गुप्ता उपस्थित थे

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply