पौनी पसारी योजना के काम में लेटलतीफी, ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप कार्य नहीं, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इंजीनियर को थमाया नोटिस

शेयर करें

कार्य नहीं, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इंजीनियर को थमाया नोटिस

भिलाई । पौनी पसारी शासन की महत्वकांक्षी योजना है! निगम क्षेत्र में इस योजना की शुरुआत हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से हो चुकी है जहां पर अलॉटमेंट के आधार पर व्यवसाय भी किया जा रहा है! इसी प्रकार से पौनी पसारी के लिए दूसरा स्थान वार्ड क्रमांक 1 खमरिया में चयनित किया गया है! जहां 25 लाख की लागत से पौनी पसारी योजना के तहत कई सारे निर्माण कार्य होने हैं! जिसमें चबूतरा निर्माण, शेड निर्माण, वाहन पार्किंग, साइकिल स्टैंड, पेवर ब्लॉक एवं शौचालय निर्माण जैसे कार्य शामिल है!

आयुक्त जब आज पौनी पसारी योजना के तहत निरीक्षण करने खमरिया पहुंचे तब उन्हें कार्य करते कोई भी नजर नहीं आया, न ही एजेंसी दिखी, ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप काम होते भी नहीं पाया गया, आसपास चारों ओर गंदगी फैली हुई थी! जिस पर निगमायुक्त ने नाराजगी जाहिर की और पौनी पसारी योजना के तहत निर्माण का कार्य देख रहे उप अभियंता अरविंद शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए! बता दें कि छत्तीसगढ़ी परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बाजार में सिलाई, बुनाई, चटाई, बांस के उत्पाद, दोना-पत्तल, मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां बनाने का कार्य, फूलों का व्यवसाय, पूजन सामग्री, सुपा, सजावटी सामान जैसे अन्य व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों, कारीगरों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को कौशल उन्नयन हेतु एक बेहतर अवसर देने पौनी पसारी योजना के तहत एक बेहतर प्लेटफार्म तैयार किया जाना है! निगमायुक्त ने कहा कि शासन की योजनाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए! ताकि इसका अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिल सके! निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता सुनील दुबे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे!

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply