पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में मिल रही सफलता 57 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,37 गिरफ्तार

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में  नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में 04 नक्सलियों की मौत भी हुयी है। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने मार्च माह में दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए 05 नग हथियार बरामद किया है तथा 20 नग आईईडी जब्त कर उसे निष्क्रिय किया है।

डीआईजी (नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले के जंगल व पहाड़ियों में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के द्वारा लगातार गश्त तथा सर्चिंग का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उपलब्धि हासिल करते हुए पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    माताओं, बहनों और बच्चों से 30 जुलाई तक हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पावन मिट्टी भेजने की अपील
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता प्रकट करने के उद्देश्य से…

    और पढ़ें
    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर,// कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। सरगुजा जिले के विकासखंड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *