पुलिस आमजनों से मित्र बन दी गई कानून संबंधित जानकारी

शेयर करें

पुलिस कप्तान ने सम्हाली जन चौपाल की कमान

–

  • सैकड़ों की तादात में जनमानस उपस्थित होकर जन चौपाल में किए शिरकत

धमधा ।जिले में लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने जनता और पुलिस को साथ जोड़ने दुर्ग जिला पुलिस का जन चौपाल अभियान इन दिनों जिले में देखने को मिल रहा है। पुलिस का मानना है कम्युनिटी पोलिसिंग से अपराध रोकना बेहद आसान हो जाता है वहीं जनता की जागरूकता उन्हें उनके कानूनी अधिकारों से जोड़े रखती है। खासकर ग्रामीण इलाकों में उठाए जा रहे पुलिस के इस क़दम से बड़ी संख्या में लोग जुड़ भी रहे हैं। धमधा थाना इलाके के ग्राम बरहापुर में देखने को मिला बता दें कि अपराध से बचने के लिए क्या कदम तुरन्त उठाए जा सकते हैं और जनता किन अधिकारों और कानूनी जानकारियों के जरिए समाज और पुलिस की मदद कर सकती है। दुर्ग जिले की पुलिस इन दिनों इन्हीं मकसद के साथ जिले के ग्रामीणों के बीच पहुंच रही है। पुलिस का ये जन चौपाल अभियान लगातार जिले में चल रहा है पुलिस के बड़े अधिकारी जिले के कप्तान बद्रीनारायण मीणा,ग्रामीण ए एस पी अनंत राम साहू डी एस पी अभिषेक झा,महिला रक्षा टीम प्रभारी प्रभा राव एवं संयुक्त टीम के साथ जिले के यातायात विभाग से अंजोर रथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया जिले के पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा को अपने बीच पाकर ग्रामीण जन बेहद खुशी जाहिर करते हुए वन टू वन चर्चा कर जनमानस की बात सामने रखी गई अभियानों को पुलिस अधीक्षक खुद लीड कर रहे हैं, जिनमें पुलिस विभाग की साइबर और महिला सुरक्षा टीम भी शामिल होकर लोगों को उनके कानूनी अधिकार समझा रहे हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक जानकर और सतर्क नागरिकों की बदौलत विभाग को अपराध से लडने में काफी मदद मिलती है वहीं लोगों का जागरूक होना समाज को अपराध मुक्त बनाने से सीधा जुड़ा होता है पुलिस ऐसे कई ग्रामीण इलाकों को अपने जन चौपाल कार्यक्रमों से लगातार जोड़ रही है। जनता की बड़ी तादाद पुलिस के इस क़दम से जुड़ भी रही है वहीं उनमें कानून और समाज की सुरक्षा का नैतिक भाव बढ़ भी रहा है। कम्युनिटी पुलिसिंग के ये कदम जहां अपराध को कम करने के लिए मददगार साबित होते हैं वहीं जनता अपराधियों समेत चालबाजों से सावधान भी रहती है ये ताज़ा तस्वीरे दुर्ग जिले के धमधा इलाके के बरहापुर गांव से हैं। और पुलिस ऐसे कई ग्रामीण इलाकों को अपने जन चौपाल कार्यक्रमों से लगातार जोड़ रही है। जनता की बड़ी तादाद पुलिस के इस क़दम से जुड़ भी रही है वहीं उनमें कानून और समाज की सुरक्षा का नैतिक भाव बढ़ भी रहा है।

बॉक्स
इस मौके पर धमधा टी आई त्रिनाथ त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर जगदीश मंडावी,एएसआई संतु राम ठाकुर,संतु राम ठाकुर,सोनवानी, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह आरक्षक दिनेश डेहरिया,आरक्षक अमित वर्मा ग्राम के सरपंच,पंच,कोटवार महिला कमांडो सहित भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति जन चौपाल में देखने को मिला इसी प्रकार धमधा थाना इलाके के ग्राम देवरी,बिरझापुर,दारगांव सहित विभिन्न ग्रामों में लगातार जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुलिस एवं जनता के बीच भय खत्म कर पुलिस की भूमिका निभाने में धमधा टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी एवं संयुक्त टीम द्वारा अच्छी पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की उपलब्धि बता रहे हैं।

  • फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर गॉर्ड ऑन रखें
  • सुरक्षित वेबसाइट से लेन-देन करें
  • अफवाहों को फैलने से रोकने
  • बच्चों को ऑनलाइन गेम से दूर रखे
  • स्वाइप मशीन के उपयोग में सावधानी रखें
  • मोबाइल लैपटॉप में मल्टी लेयर सिक्योरिटी रखें
  • स्ट्रांग प्राइवेसी सेटिंग रखें
  • रजिस्टर्ड एंटीवायरस एवं फायरवाल रखें
  • स्ट्रांग पासवर्ड रखें अपना पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे
  • ऑनलाइन शॉपिंग सुरक्षित वेबसाइट ऐप से करें
    क्या न करें
  • व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा ना करें
  • ओटीपी कभी साझा ना करें
  • अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें
  • निजी जानकारी फेसबुक पर साझा ना करें
  • अनजान वेबसाइट लिंक पर क्लिक ना करें
  • अनजान बैंक कॉल आने पर बैंक डिटेल्स साझा ना करें
  • अपरिचित बैंक खातों में पैसे ना डालें
  • अनजान व्यक्तियों के साथ लेनदेन ना करें
  • सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल ना करें
  • यूपीआई पेमेंट रिक्वेस्ट करते समय पिन इंटर ना करें
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply