पीएम आवास के लिए 14 जून को सुबह 11 बजे डाटा सेंटर में तृतीय लॉटरी निकलेगी

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान-मोर आस घटक के अंतर्गत विभिन्न स्थलों में निर्मित/निर्माणाधीन आवासों का अगला 85 आवेदकों का जिन्होने प्रथम किश्त की राशि जमा की है उनका लॉटरी दिनांक 14 जून 2023 को प्रातः 11:00 बजे डाटा सेंटर दुर्ग में आयोजित है।निगम द्वारा वांछित दस्तावेज नियमित रूप से आवेदन के साथ जमा लिया जा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अपील की है कि पात्र आवेदक अनिवार्य रूप से किराएदारी में निवासरत हितग्राही जिन्हें आवास की आवश्यकता है वह प्रथम किश्त जमा कर लें ताकि आगामी लॉटरी के माध्यम से उन्हें आवास आबंटन किया जा सके।

शासन से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार दिव्यांगजन/वरिष्ठ नागरिक को भूतल में आवास प्रदान किया जाना है।भूतल में आवास प्राप्त करने के लिए आवेदक यदि दिव्यांगजन/वरिष्ठ नागरिक है और इनके पास प्राधिकारी अधिकारी का प्रमाण पत्र उपलब्ध है तो दिव्यांगजन/वरिष्ठ नागरिक अपने स्वयं के नाम से आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन के साथ जमा करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान मोर आस के तहत आवास आबंटन की प्रक्रिया दुर्ग निगम क्षेत्र में की जा रही है और लॉटरी के माध्यम से हितग्राहियों को आवास आबंटित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *