12 सौ मकानों को प्रारंभ करना है,प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अच्छे से कार्य करना है,कार्यो में प्रगति लाना है, विशेष अभियान चलाकर सभी मकानों को पूरा करना है, नए मकानों के कार्यो को प्रारंभ करना है: कमिश्नर

दुर्ग। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारियों की बैठक लिये! बैठक में योजना के तहत् कार्यो, एवं योजना संबंधी प्रोजेक्ट की समीक्षा किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान के तहत मकान बनाने अनेक हितग्राहियों द्वारस आवेदन निगम कार्यालय में प्रस्तुत किया है,उक्त आवेदकों का आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है,किंतु निगम द्वारा सर्वे करने पर आवेदक और उनका मकान नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कमिश्नर हरेश मंडावी ने पात्र हितग्राहियों से अपील कर कहा है कि ऐसे हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा डाटा सेंटर में यथाशीघ्र संपर्क करें ताकि पात्र हितग्राहियों का मकान निर्माण तत्काल प्रारंभ किया जा सके। कमिश्नर ने कहा रुके कार्यो में प्रगति लाने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर कार्यपलान अभियंता एवं नोडल अधिकारी राजेश पाण्डेय, कार्यपलान अभियंता जितेन्द्र समैया, इंजीनियर आशुतोष ताम्रकार,दीपक संचेती, सबइंजीनियर आशमा डेहरिया,स्वेता महलवार, भारती ठाकुर, विकास दमाहे,आर्किटेक्ट आदि उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले मकानों को 10 सितंबर 21 तक प्रारंभ करने को कहा गया है। इसके लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य में प्रगति लावे आवास के लिए जिन हितग्राहियों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है उन्हें राशि जमा करावे एवं लाटरी की प्रक्रिया पूर्ण करें जिसके समीक्षा आगामी बैठक में की जावेगी।
मोर मकान मोर जमीन योजना के स्वीकृत कार्य जल्द पूर्ण करें
समीक्षा बैठक में कमिश्नर श्री मंडावी ने कहा कि आवास निर्माण की गति बहुत धीमी है। निर्माणाधीन आवासों में पानी, बिजली, सहित अन्य मूलभत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा गोकुल नगर, बोरसी, पोटिया और सरस्वती नगर में आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने सभी जगहों की प्रोजेक्ट अनुसार स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की।उन्हों ने कहा शासन के निर्देशानुसार समय सीमा में कार्यो को पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिये । सर्वेक्षण आदि होने के बाद आवास के लिए पात्र हितग्राहियों से दस्तावेज जमा कराया जाना है। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों में प्रकाश, पानी की व्यवस्था की जानकारी ली।उन्होंने कहा किफायती आवासों के निर्माण कार्य में प्रगति लायें।बचे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करें।








