पौधों को समय-समय पर खाद पानी के साथ सुरक्षा भी देना वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाना ही सार्थक होगा : ईश्वर ठाकुर

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया गया। कार्यालय प्रांगण में सभी जन प्रतिनिधि ने पेड लगाकर पर्यावरण को सवारने का संदेश दिया। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि हमे सिर्फ पौधे ही लगाकर अपना कार्य नहीं भुलना है। बल्कि उस पौधों को समय-समय पर खाद पानी के साथ सुरक्षा भी देना है और जब यही पौधे पेड़ (वृक्ष) बन जायेगा तभी वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाना सार्थक होगा। प्रायः यह बात संज्ञान में आता है कि हम लोग पौधे लगाकर फोटो खिचवाकर अपना कार्य पूर्ण समझते है तो यह कार्य सिर्फ औपचारिकता होगीं। हमें औपचारिकता की परम्परा को छोडकर यथार्थ कार्य करना होगा और वह कार्य है।

इन छोटे पौधे का समुचित देखभाल के साथ सुरक्षा भी हमें ही करना होगा। तब हमें प्रकृति का प्राकृतिक लाभ मिलेगा। हमारे नगर पालिका जामुल के हर वार्ड में प्रत्येक घर में पौधे का वितरण हमारे महिला समुहों के द्वारा किया जा रहा है। जो विशेष रूप से अनुकरणीय है। साथ ही हमारे शासकीय भवनों के प्रांगण में खाली जगहों पर भी पेड़ लगाया जाना है। जैसे हमारे नगर के स्कुलों, उद्यानों, खेल मैदानी, सड़क किनारे दोनो ओर के साथ सार्वजनिक स्थलों पर भी पौधे लगेंगे। लेकिन मैं फिर से यही बात कहता हु कि पौधे लगाने के साथ उस पौधे के वृक्ष बनने तक देखभाल करेंगे तभी हमारा कार्य सार्थक होगा।

वृक्षरोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार आवास पर्यावरण प्रभारी, खम्मन ठाकुर, पार्षदगण सबीहा खान, रेखराम बंछोर, संजय देशलहरे, अश्वनी साहू रामप्यारी वर्मा, रामदुलार साहू, चुम्मन वर्मा, तिलेश्वर देवांगन, एल्डरमेन द्रोपती साहू, सीएमओ जे पी बंजारे वरिष्ठ नेता करीम खान, लेखराम साहू, उपअभियंता, छाया साहू, विनोद कनौजिया, कृष्ण नारायण ताम्रकार, पुनीत वर्मा, रामू देवांगन, मोहन वर्मा, आशा जंघेल, हर्षा डेहरिया, पुरूषोत्तम सोनी कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीलकंठ वर्मा सहित सभी अधिकारी विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply