प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 सितम्बर को

शेयर करें

बेमेतरा  // जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा जिला कार्यालय परिसर कक्ष क्रमांक 65 में 27 सितम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से दोप. 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एस.बी.आई लाइफ ब्रांच कवर्धा द्वारा एल.एम पद हेतु 100 पदों पर भर्ती किया जाना है।

जिसमें (न्यून.शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, वेतनमान रु. 15000-20000, आयुसीमा 18 से 45 वर्ष कार्यक्षेत्र जिला बेमेतरा) पर भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में 27 सितम्बर 2022 को उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 8839125547 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply