प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 2 मार्च को

शेयर करें

बेमेतरा // बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उद्देष्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा कार्यालय परिसर कक्ष क्रमांक 65 में 02 मार्च 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से दोप. 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 250 पद योग्यता 8वीं, आयु 20-40, वेतनमान 8000-12000 कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़,।

कारपेंटर के 05 पद आयुसीमा 18-45, वेतनमान  300 से 600 प्रतिदिन योग्यता 8वीं, उत्तीर्ण, स्थान रायपुर, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 05 पद वेतनमान 9000-13000, सहायक सुपरवाईजर 05 पद वेतनमान 10000-14000 कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है।

अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा में 02 मार्च 2023 गुरुवार को उपस्थित हो सकते है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply