पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी के संबंध में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा ने किया खंडन

शेयर करें

भिलाई // ‘मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिंह मंडलोई ने आज एक आधिकारिक बयान जारी कर देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

श्री मंडलोई ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “कुछ असामाजिक तत्व जनता के बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए जानबूझकर पेट्रोलियम पदार्थों की कमी की अफवाहें फैला रहे हैं। मैं देशवासियों, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसी किसी भी अपवाह पर विश्वास न करें और न ही इसे आगे बढ़ाएं।”

मुख्य बिंदु:
आपूर्ति सुचारू है: देश भर के पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निरंतर बनी हुई है।
भयभीत होने की आवश्यकता नहीं: लोग अनावश्यक रूप से पैनिक बाइंग (जल्दबाजी में खरीदारी) न करें, क्योंकि स्टॉक की कोई कमी नहीं है।

अफवाह फैलाने वालों पर नज़र: संगठन के अध्यक्ष ने प्रशासन से ऐसी अफवाहें फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और इस प्रकार की झूठी खबरों का खंडन करने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के समाधान की दिशा में…

    और पढ़ें
    पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर जीवन में आगे बढ़ें। असफलता से घबराने के बजाय…

    और पढ़ें