पेंड्रीतराई स्कूल में बिदाई समारोह के साथ हुआ न्योता भोजन का आयोजन

शेयर करें

धमधा // संकुल सेमरिया विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई में कक्षा पांचवी और आठवी के छात्रों का बिदाई समारोह आयोजित किया गया,ये परंपरा नौ दस वर्षो से निरंतर चल रही है।इस अवसर पर सातवी और चौथी कक्षा के बच्चो द्वारा अपने बड़े भाई बहनों के साथ गुजरे अवसरों को अपने अपने शब्दो में व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दिए,कक्षा पांचवी और आठवी के छात्रों द्वारा अपने से नीचे कक्षा के बच्चो को संदेश दिया गया।

पांचवी और आठवी के सभी छात्रों के लिए गतिविधियों का आयोजन हुआ, सभी के लिए विभिन्न प्रकार गतिविधियों के लिए पर्ची बनाया गया,बारी बारी से बच्चे पर्ची निकालकर ,गतिविधि किए।बिदाई देने वाले छात्रों द्वारा पेन भेट किया गया।कक्षा पांचवी और आठवी के छात्रों के द्वारा अपने अपने शाला परिवार को भेट प्रदान किया गया,अपनी यादों को संजोए रखने के लिए।शाला परिवार के समस्त शिक्षको के द्वारा न्योता भोजन का आयोजन किया गया।न्योता भोजन अंतर्गत स्वलापहार,फल,बिस्किट,चॉकलेट,रसना पेय पदार्थ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सीएसी सूर्यकान्त हरदेल बच्चो से जुड़े अनुभव को साझा किया,संदेह देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं किए।हमेशा सहयोग ,अच्छे चीजों कोभ्रहण करते हुए,अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दिए,अपने से बड़ों का मान सम्मान के साथ आदर करने कहा।प्रतियोगिता में,खेल में एवम् अन्य कार्यक्रमों में पूरी सहभागिता के साथ भाग लेने के लिए संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की, नीलम शशि कुजूर, सीएसी सूर्यकान्त हरदेल, संतोष कुमार पात्रे, मिथलेश कुमार जायसवाल, षडानंद देशलहरे, ममता यादव , स्वय सेवी शिक्षिका,रंजना कुर्रे,सावित्री, संतरा बंजारे,परमिला बंजारे रसोइयों की उपस्तिथि रही।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply