जामुल // भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल अध्यक्ष के निवास में मोर आवास, मोर अधिकार’ के मुद्दे को लेकर बैठक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमलाल साहू भिलाई जिला महामंत्री , विशेष अतिथि रेखराम बंछोर जिला उपाध्यक्ष, अध्यक्षता जोगेश्वर सोनी मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
श्री साहू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों शुभाकामने देते हुए कहा की आगमी भाजपा 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी l उन्होंने कहा की ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ के तहत बनने वाले मकानों का निर्माण रोक कर रखा हैl केंद्र सरकार ने आवास के लिए पैसा तो भेजा, लेकिन राज्य सरकार ने वह पैसा गरीबों तक नहीं पहुंचने दिया l इसी तत्वाधान में जामुल मंडल से अधिक से अधिक सख्या में पहुचने का प्रयास करे l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश सिंह ठाकुर प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री युवा मोर्चा, जितेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भिलाई , महामंत्री नूतन वर्मा, उपाध्यक्ष अनिता साहू, अरुण यादव, दीपक सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष पंचाल, महिला मोर्चाध्यक्ष रूपेश्वरी वर्मा , मंत्री संजय यादव, शंकर साहू, कार्यालय प्रभारी भगवान सिंह चौहान, युवा शक्ति से सोनू यादव, अनूप राय, राम साहू, टिकेश्वर साहू, सुरेंद्र यादव, प्रियांशु वर्मा, शुभम गोस्वामी, आदि उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का आभार प्रशान्त बंटी गुप्ता द्वारा किया गया।।






