मोर मकान – मोर चिन्हारी एएचपी घटक अन्तर्गत झुग्गी बस्ती में निवासरत् हितग्राहियों को आवास आंबटन हेतु अंतिम मौका, इसके बाद शेष आवासों को किरायेदारों को आंबटित किया जायेगा:

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक क्षेत्र सीमा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर चिन्हारी ( एएचपी) घटक अन्तर्गत सर्वे हुये झुग्गी क्षेत्र / स्लम में निवासरत परिवारों को आवास आबंटन हेतु अंतिम अवसर दिया जा रहा है इनके लिए मात्र 75000/- पचहत्तर हजार रूपये में आवास उपलब्ध है। यदि निम्नाकिंत झुग्गी निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान- मोर चिन्हारी का लाभ लेना चाहते हैं तो दिनांक 15.05.2022 तक कार्यालयीन दिवस में सुबह 10:00 बजे 5:30 बजे तक आवश्यक दस्तावेज सहित डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय में संपर्क करें।

झुग्गी क्षेत्र का नाम ढोंगियों तालाब पार वार्ड 56,गिट्टी खदान रोड वार्ड 02 एवं 03,सरस्वती नगर वार्ड 34,मुर्रा भट्टा/ उरला बस्ती / दमाद पारा वार्ड 57 एवं 58,जोगी नगर / जेल तिराहा वार्ड 49 एवं 46,संत रविदास नगर वार्ड 40,चाँदमारी पारा स्वीपर कालोनी 37 के अलावा इंद्रिरा कालोनी निगम क्वाटर 40, -आवश्यक दस्तावेज,नगर निगम दुर्ग के क्षेत्र में दिनांक 31.08.2015 से पूर्व निवासरत संबंधित कोई भी शासकीय दस्तावेज जैसे ,आधार कार्ड (बडे साईज वाला) बिजली बिल ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि।देश में किसी भी स्थान पर पक्का आवास न होने तथा परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम एवं किसी भी शासकीय आवास योजना में पूर्व का लाभ न लेने संबंधित शपथ पत्र हितग्राही का 100 रू.

शपथ-पत्र में नोटरी से सत्यापित)। आवेदक का बैंक पासबुक की छायाप्रति आवेदक का एक पासपोर्ट साईज का फोटो।पुरे परिवार के सदस्यों का ( पति पत्नि, अविवाहित बच्चे) आधार कार्ड की छायाप्रति । वर्तमान घर के सामने आवेदक ( पति / पत्नि) का 4X6 साईज का फोटो। परिवार का राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा डीपीआर में स्वीकृत झुग्गी बस्तियों में निवासरत् पात्र हितग्राहियों को निर्मित / निर्माणाधीन परियोजनाओं में प्राथमिकता दी जायेगी। निर्माणाधीन आवासों अन्तर्गत सरस्वती नगर में कुल 522 आवास, पोटियाकला में कुल 116 आवास, गोकुल नगर पुलगांव में कुल 336 आवास, गणपति विहार, बोरसी में कुल 108 आवास, माँ कर्मा बोरसी में कुल 108 आवास एवं फार्चून हाईट्स पोटियाकला में कुल 36 आवास शामिल हैं। 20 मई 2022 के बाद किरायेदारों के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जावेगी । अधिक जानकारी के लिए परियोजना के नोडल अधिकारी आर. के. पाण्डेय, मो०-9644303682 एवं सहा० नोडल अधिकारी जितेन्द्र समैया, मो0 9644082508 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply